Posts

Showing posts from October, 2025

सीमांचल मैं राजनीतिक उथल पुथल का दौर अभी से ही शुरू ।

Image
Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन के ठीक पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को झटका लगने वाली खबर सामने आई है. 10 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पूर्व सांसद और पूर्व सांसद के बेटे जो पूर्व विधायक रह चुके हैं वे दोनों आज लालू यादव की पार्टी RJD राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होंगे.  बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश RJD में शामिल हो रहे हैं. वहीं जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे और पूर्व विधायक राहुल शर्मा भी आरजेडी में शामिल होंगे.  ये नेता थामेंगे RJD का दामन दो बार के पूर्व सांसद- संतोष कुशवाहा  पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा (पूर्व विधायक JDU)

कन्फर्म टिकट का बदल सकेंगे तिथि ।

Image
भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग से संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के टिकट की तिथियों में बदलाव कर सकेंगे। कई बार ऐसा होता है यात्रा की योजनाएं अप्रत्याशित रूप से बदल जाती है। जिससे यात्री के पास वो टिकट किसी काम की नहीं रह जाती जिसका उसने रिजर्वेशन कराया था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यात्री उसी टिकट की तारीख में बदलाव कर सकेंगे। जिससे उन्हें तारीख में बदलाव के बाद भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना होगी।    एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से यात्री बिना किसी शुल्क के अपनी कंफर्म ट्रेन टिकट में यात्रा की तिथि में ऑनलाइन बदल सकेंगे। अभी के नियमों के अनुसार यात्रियों को अपनी यात्रा की  बदलने के लिए अपना टिकट कैंसिल कर के नई टिकट बुक करनी पड़ती है। जिसपर कैंसिलेशन चार्ज भी लगता है साथ ही ये असुविधाजनक है। ऐसे में नई टिकट मिल पाना भी मुश्किल होता है।  #IndianRailway #Railway #Train #Ticket