Posts

सीमांचल मैं राजनीतिक उथल पुथल का दौर अभी से ही शुरू ।

Image
Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन के ठीक पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को झटका लगने वाली खबर सामने आई है. 10 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पूर्व सांसद और पूर्व सांसद के बेटे जो पूर्व विधायक रह चुके हैं वे दोनों आज लालू यादव की पार्टी RJD राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होंगे.  बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश RJD में शामिल हो रहे हैं. वहीं जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे और पूर्व विधायक राहुल शर्मा भी आरजेडी में शामिल होंगे.  ये नेता थामेंगे RJD का दामन दो बार के पूर्व सांसद- संतोष कुशवाहा  पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा (पूर्व विधायक JDU)

कन्फर्म टिकट का बदल सकेंगे तिथि ।

Image
भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग से संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के टिकट की तिथियों में बदलाव कर सकेंगे। कई बार ऐसा होता है यात्रा की योजनाएं अप्रत्याशित रूप से बदल जाती है। जिससे यात्री के पास वो टिकट किसी काम की नहीं रह जाती जिसका उसने रिजर्वेशन कराया था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यात्री उसी टिकट की तारीख में बदलाव कर सकेंगे। जिससे उन्हें तारीख में बदलाव के बाद भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना होगी।    एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से यात्री बिना किसी शुल्क के अपनी कंफर्म ट्रेन टिकट में यात्रा की तिथि में ऑनलाइन बदल सकेंगे। अभी के नियमों के अनुसार यात्रियों को अपनी यात्रा की  बदलने के लिए अपना टिकट कैंसिल कर के नई टिकट बुक करनी पड़ती है। जिसपर कैंसिलेशन चार्ज भी लगता है साथ ही ये असुविधाजनक है। ऐसे में नई टिकट मिल पाना भी मुश्किल होता है।  #IndianRailway #Railway #Train #Ticket

मौलवी साहब

Image
क्या बेटा क्या हाल है , जहां भी किसी से मिलता बिना मतलब के ही रिश्तेदारी जोड़ ही लेता है , और पूछ बैठता है , बेटा अब्बा कैसा है , नही तो क्या भैय्या भाभी कैसी हैं , मेरा सलाम बोलिएगा । एक बात तो है , ये आदमी को वाकई बहुत सारे लोग जानते हैं और ये भी , पता नहीं कितने दूर दूर तक के रिश्तेदार को जानते हैं । सब कुछ होते हुए भी कुछ न हो ऐसा देखने से तो लगता है  ।  पर लोगों को इसकी हरकत की वजह से लोग इन्हें मजाक - मजाक में सताने लगते हैं । दरअसल ये आदमी ही एक अलग सवभाव का है जिसका आप अंदाजा नहीं लगा  सकते हैं की अगले कुछ मिनटों में इसका मूड कैसा रहने वाला है ये किसी को पता नहीं । इसलिए लोग और भी  इन्हें ज्यादा परेशान करने लगते हैं । आदमी चाहे जैसा भी हो पर है बड़े काम का  । जैसे ही गर्मी की शुरुआत होती है इसकी चलती बढ़ जाती है । लोग इनकी खुशामत करते हैं , क्या मौलवी नय्यर साब कब फ्री हैं मेरा चारपाई कब बना के दीजिएगा और ये किसी को मना नहीं करते लोग पूछते हैं कितना सुतली और क्या सब लगेगा बता दीजिए और आप किस दिन  समय दे रहे हैं । ज्यादातर लोग इन्हें चौक...

1 अक्टूबर से बदल जाएगा IRCTC का ये नियम

IRCTC new rule 2025: दिवाली और छठ पर ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर. 1 अक्टूबर 2025 से रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम लागू करने जा रहा है. इसके तहत अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे. IRCTC new rule 2025: अगर आप भी दिवाली या छठ के मौके पर ट्रेन से अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानकारी बहुत जरुरी है. दअसल, 1 अक्टूबर 2025 से ट्रेन की टिकट बुकिंग को लेकर एक नया नियम (Indian railway new rules October 2025) लागू होने जा रहा है. पहले ये नियम केवल तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू होता था लेकिन अब इसे जनरल रिजर्वेशन टिकट पर भी लागू किया जा रहा है. क्या है ये नया नियम और क्यों किया जा रहा है लागू चलिए जानते हैं इस खबर में.  क्या है नया नियम? रेलवे के इस नए नियम के तहत 1 अक्टूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में केवल वे लोग ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन हो चुका है. बता दें कि अभी तक ये नियम सिर्फ तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ही लागू था. भारतीय रेलवे ने ये कदम टिकट की बुकिंग में...